Press "Enter" to skip to content

ONLINE दवा बिक्री के विरोध में मेडीकल स्टोर रही बंद

शिवपुरी। ऑनलाईन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के आह्वान पर आज 28 सितम्बर को शिवपुरी शहर की सभी मेडीकल दुकानें बंद रहीं और प्रात: 10 बजे सनराईज रेस्टोरेंट पर मेडीकल संचालक एकत्रित होकर रैली निकालते हुए इस ऑनलाईन दवा व्यापार का प्रतिरोध किया। इसके बाद जिला प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा। मेडीकल हड़ताल होने के कारण मेडीकल एसोसिएशन द्वारा कई दुकान संचालक स्वैच्छिक रूप से जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया।
हड़ताल होने के कारण जनता को इमरजेंसी में मेडीकल सुविधा मिले इसे लेकर कैमिस्ट एसोसिएशन ने ड्रा निकाला और कपिल मेडीकल कमलागंज की दुकान खुली रही। इसके अलावा कैमिस्ट एसोसिएशन की सभी दुकानें आज रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। उक्त जानकारी कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एमसी गुप्ता व सचिव डॉ.सी.पी.गोयल द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। डॉ.सीपी गोयल के अनुसार भारत बंद के मध्यप्रदेश में 28565 कैमिस्टों का यह बंद 27 सितम्बर की रात 12 बजे से शुरू होकर 28 सितम्बर तक रात 12 बजे तक जारी रहेगा। कैमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चन्द्रकुमार बंसल, सह सचिव नरहरि प्रसाद गर्ग, संयुक्त सचिव अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष अमन गोयल, प्रचार मंत्री पंकज गुप्ता आदि ने बंद में समर्थन देने के लिए समस्त मेडीकल संचालकों आभार व्यक्त किया।

हानिकारक एवं जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है ऑनलाईन दवा कारोबार

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अपना विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी देते हुए कैमिस्ट एसोसिएशन के सचिव डॉ.सी.पी. गोयल ने बताया कि ऑल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा ऑनलाईन बिक्री के विरोध में पूर्व समय भी मेडीकल बाजार बंद रखा गया था, श्री गोयल ने बताया कि इंटरनेट पर दवा बिक्री को विनियमित करने का प्रयास है जिसका पूर्ण विरोध किया जाएगा, यह बड़े पैमाने पर आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है, उन्होंने मांग की कि इस ओर ध्यान देना होगा कि ई-फॉर्मेसी की छोटी सी सुविधा के लिए भी यह अपूर्णीय नुकसान साबित होगा जिसमें कि ई-फॉर्मेसी की वकालत की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!