
शिवपुरी। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने आज ओवरलोड ऑटो पर कार्रवाई की थी। एवं जो ऑटो स्कूलों में चलती हैं। उनमें से एक ऑटो ऐसा मिला जोकि स्कूली बच्चों को छोड़ता एवं ले जाता था। अंचभे की बात ये रही कि जो ऑटो जप्त किआ गया उसमे घरेलू सिलेंडर उपयोग हो रहा था। जो कि काफी घातक था। बच्चो की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे इन ऑटो चालकों पर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने आज कार्यवाही की जिमसें ये मामला सामने आया। ये देखते ही रणवीर सिंह यादव ने ऑटो को तत्काल थाने लाकर न्यायालय कार्यवाही की।
रणवीर सिंह यादव ने बताया कि बच्चों की जिंदगी से जो खिलवाड़ करेगा उसको में बिल्कुल माफ नही करूंगा छोटे छोटे बच्चों की जिंदगी से ऐसा खिलवाड़ बिल्कुल बर्दास्त नही होगा।






Be First to Comment