रामपुर। यूपी के रामपुर के एरामपुरक ज्वैलरी शोरूम पर शातिर
अंदाज में दो बुर्कानशीं महिला चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
महिला चोर जेवर से भरा पर्स लूटकर फरार हो गईं और दुकानदार को भनक तक नहीं
लगी। पर्स में करीब 12 तोले सोने के जेवर बताए गए हैं। दुकान मालिक के
अनुसार दुकान से 5 लाख के करीब की ज्वैलरी गायब हुई है। पुलिस ने चार दिन
पहले हुई घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली है।
उत्तर
प्रदेश के रामपुर में दो बुर्कानशीं ने एक ज्वैलरी शॉप में चोरी करने का जो
नायाब तरीका अपनाया है उससे तो यही लगता है यह गैंग कोई बड़े स्तर पर
तैयारी करके आया होगा। इन महिलाओं ने ज्वैलरी शॉप में घुसकर दुकानदार से
कुछ सोने-चांदी के आभूषण दिखाने को कहा। इसके बाद इन महिलाओं ने
देखते-देखते ही अचानक पीले रंग की पॉलीथीन से एक सांप निकालकर दुकान में
छोड़ दिया, जिसके बाद दुकान में हड़कंप मच गया।
हड़कंप मचने पर एक
महिला सांप को पकड़वाने में दुकान मालिक की मदद करने लगी जबकि दूसरी
बुर्कानशीं महिला ने मौका देखते ही दुकान में रखी ज्वैलरी पर हाथ साफ करने
लगी। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने
सीसीटीवी को देखा, तो उसमें दोनों महिलाएं नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी हर
हरकत भी उसमें नजर आ रही है। जल्द ही महिलाएं अब पुलिस की गिरफ्त में होगी।
OMG! सांप की मदद से महिलाओं ने उड़ाए लाखों के जेवर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment