Press "Enter" to skip to content

ओम बिरला बोले- कोई और नेता है क्या कांग्रेस के पास: कहा- उनका न PM बन सकता, न ही सरकार, किस तर्क से मांग रहे वोट /राजस्थान

कोटा

भाजपा प्रत्याशी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा प्रत्याशी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बिरला ने कोटा के सुकेत में प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस किस तर्क पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई नेता नहीं है। ना तो उनका कोई पीएम बन सकता है ना ही सरकार। वह किस तर्क पर वोट मांग रहे हैं।

दरअसल ओम बिरला रविवार को रामगंजमंडी में अपना प्रचार कर रहे थे। उनके साथ प्रचार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि- मैं तो एक ही बात पूछना चाहता हूं कि देश में नरेंद्र मोदी से कोई मजबूत नेता है क्या। दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता हमारा प्रधानमंत्री है, गर्व होता है। कांग्रेस से पूछो कि तुम्हारे यहां कोई नेता है क्या, तुम्हारे दल की कोई सरकार है क्या। अब वोट मांगने वालों से पूछो तर्क क्या है तुम्हारा। तुम्हारा प्रधानमंत्री बन नहीं सकता और न तुम्हारी सरकार बन सकती। किस तर्क से वोट मांग रहे हो।

ओम बिरला ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई नेता नहीं है। ना तो उनका कोई पीएम बन सकता है ना ही सरकार। वह किस तर्क पर वोट मांग रहे हैं।

ओम बिरला ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई नेता नहीं है। ना तो उनका कोई पीएम बन सकता है ना ही सरकार। वह किस तर्क पर वोट मांग रहे हैं।

ये चुनाव छोटे-मोटे मुद्दों के नहीं
ओम बिरला ने कहा कि- यह चुनाव छोटे-मोटे मुद्दों के चुनाव नहीं है ना ही छोटी-मोटी समस्याओं के चुनाव है। यह चुनाव देश की सुरक्षा और देश को आगे बढ़ाने के चुनाव है। यह दौर जो हमारा है 10 साल का इसने ही देश को आगे बढ़ाया है। और जो अगला तीसरा कार्यकाल मोदी जी का और ऐतिहासिक होगा, निर्णायक होगा और भारत को और आगे ले जाने वाला कालखंड भी होगा।

कॉलेज के चुनाव नहीं है
बिरला ने कहा कि यह कोई कॉलेज के चुनाव नहीं है। राजनीति में ऐसा नहीं होता कि यहां से चुनाव लड़ो, वहां से चुनाव लड़ो, बस चुनाव लड़ना है। ऐसा नहीं होता देश के अंदर… विचारधारा होती है, नीतियां होती है, कार्यक्रम होता है। और किस नेता को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, यह फैसले होते है। हम कह रहे है कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनने के लिए आपके वोट की जरूरत है। आपका एक वोट मोदीजी को पीएम बनाए। इसलिए निवेदन है कि जाति, धर्म और सब से ऊपर उठकर देश हित में कमल को वोट देकर मोदी को पीएम बनाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!