Press "Enter" to skip to content

धाकड़ वोट बैंक में सेंध लगाएगा ‘शिवसेनाÓ का ‘धाकड़ कैंडिटेटÓ सत्ताधारी दल को उठाना पड़ सकता है नुकसान

संजय चिड़ार/शिवपुरी। 24 फरवरी को कोलारस में होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने-अपने कैंडिटेट चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा ने देवेन्द्र जैन के रूप में तो कांग्रेस ने महेन्द्र यादव के रूप में अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है। कोलारस उपचुनाव में शिवसेना ने भी अपना भाग्य आजमाने के लिए धाकड़ कैंडिटेट को चुनाव मैदान में उतारा है। कोलारस विधानसभा में धाकड़ वोट बैंक की भी बड़ी संख्या है यहां तकरीबन 27 हजार धाकड़ वोट है। राजनीतिज्ञों की मानें तो क्षेत्र में धाकड़ वोट बैंक को सत्ताधारी दल का वोट बैंक अधिक माना जाता है और उपचुनाव में धाकड़ समाज की उपेक्षा से धाकड़ समाज में खासा रोष देखने को मिल रहा है, अब जब शिवसेना ने धाकड़ प्रत्याशी के रूप में अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है तो कहीं न कहीं इसकी ओर धाकड़ समाज आकर्षित हो सकता है और जिसका खामियाजा सत्ताधारी दल को उठाना पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि धाकड़ वोट बैंक केवल भाजपा का ही है, इसका कुछ हिस्सा कांग्रेस का भी है। टिकिट से पूर्व धाकड़ वोट बैंक को लुभाने के लिए कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही दलों के स्टार प्रचारकों द्वारा बड़ी-बड़ी सभाओं के माध्यम से इसे लुभाने का प्रयास भी किया, लेकिन जब टिकिट की बारी आई तो दोनों ही प्रमुख दलों से धाकड़ समाज को सिर्फ उपेक्षा ही हाथ लगी। अब जब शिवसेना ने धाकड़ उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है तो धाकड़ समाज अपनी उपेक्षा का बदला लेने के लिए शिवसेना प्रत्याशी की ओर आकर्षित हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर ऐसा हुआ तो आगामी उपचुनाव बड़ा ही रोचक हो सकता है इससे चुनाव परिणाम पर बड़ा असर देखने को मिले तो कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि क्षेत्र में धाकड़ वोट बैंक अपनी एक बड़ी भागीदारी रखता है।
प्रमुख दलों से धाकड़ समाज की बेरुखकी शिवसेना के लिए ‘प्लस पॉइंटÓ
टिकिट से पूर्व धाकड़ समाज को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के सुपुत्र कार्तिकेय चौहान ने एक विशाल सभा को संबोधित किया था, वहीं कांग्रेस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान में कोलारस उपचुनाव की कमान संभाल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भी धाकड़ समाज की सभा को संबोधित किया। जिससे कहीं न कहीं धाकड़ को किसी एक दल से टिकिट की आस थी, लेकिन दोनों ही दलों से उपेक्षा मिलने से धाकड़ समाज में आई बेरुखी अब शिवसेना के लिए एक प्लस पॉइंट हो सकता है।
5 को भरेंगे नामांकन पत्र

शिवसेना द्वारा कोलारस उपचुनाव के लिए सतीश कुमार वर्मा को अपने प्रत्याशी के रूप में घोषित किया और वह 5 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!