शिवपुरी। स्व.सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2017 राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में एवं स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्रात: 07.30 बजे स्थानीय पोलोग्राउण्ड से ”रन फॉन यूनिटीÓÓ दौड को म.प्र.मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पोलोग्राउण्ड पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं आदि को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रूपेश उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी एम.के.धौलपुरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस के जवान, छात्र-छात्राओं आदि ने भी रन फॉर यूनिटी दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण ली। यह दौड़ पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होकर, नगर पालिका भवन, अस्पताल चौराहा, महलगेट के सामने से होते हुए पोलोग्राउण्ड पर समाप्त हुई। सांयकाल राज्य पुलिस एवं अन्य एजेंसी द्वारा मार्च फास्ट किया गया।






Be First to Comment