सिओल. तानाशाह किम जोंग उन ने कहा है कि वह नॉर्थ कोरिया को दुनिया का सबसे बड़ा एटमी पावर वाला देश बनाना चाहता है। वेपन्स और मिसाइल प्रोग्राम लॉन्च कर वह दुनिया को इसके संकेत दे चुका है। वहीं, नॉर्थ कोरियाई अफसरों के हवाले से यूएन एम्बेसडर ने बताया कि नॉर्थ कोरिया जंग नहीं चाहता, लेकिन अभी तक उन्हें बातचीत का कोई ठोस प्रपोजल नहीं मिला है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया पूरे अमेरिका को जद में लाने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का टेस्ट कर चुका है।
अब तक क्या कर चुका है नॉर्थ कोरिया?
– नॉर्थ कोरिया हाइड्रोजन बम समेत 6 न्यूक्लियर टेस्ट कर चुका है।
– इस साल अप्रैल में किम जोंग-उन ने समुद्र में लाइव फायरिंग कराई थी। इसे नॉर्थ कोरिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री एक्सरसाइज कहा गया था। अप्रैल में ही नॉर्थ कोरिया डे के मौके पर उन ने परेड में हथियारों की ताकत का प्रदर्शन किया था।
– 2 साल में नॉर्थ कोरिया ने 21 बार मिसाइल टेस्ट किया है, इसमें चार नाकाम रहे।
– 6 साल में किम जोंग उन ने 43 शॉर्ट रेंज, 13 मीडियम, 10 क्रूज, 6 इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल और 4 एटमी टेस्ट किए हैं।
– नॉर्थ कोरिया ने बीते 33 साल में 150 मिसाइल और न्यूक्लियर टेस्ट किए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा किम जोंग उन ने किए हैं।
– इस साल नॉर्थ कोरिया इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ह्वासॉन्ग-15 के 2 टेस्ट कर चुका है। इस मिसाइल की रेंज 13 हजार किमी है। इसकी जद में अमेरिका भी है।

Be First to Comment