Press "Enter" to skip to content

News Web Portal के पत्रकार कलेक्टर को ज्ञापन देंगे आज

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के वेव न्यूवज पोर्टल के पत्रकार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग भोपाल के नाम शिवपुरी जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर को आज दोपहर 01 बजे ज्ञापन देंगे।
वेव न्यू ज पोर्टल के पत्रकारों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग भोपाल को आधार मानते हुये आयुक्त जनसंपर्क संचनालय भोपाल के फरमान पर जिला जनसंपर्क अधिकारी शिवपुरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन की प्रक्रिया मतदान केन्द्रन एवं मतगणना स्थल के प्रवेश परिचय पत्र नही प्रदान किये जाने के आदेश के विरूद्व उपरोक्तप ज्ञापन पत्रकारों द्वारा दिया जावेगा।
वेव न्यूपज पोर्टल के पत्रकारों की मांग की है कि शासन एवं प्रशासन के समाचारो को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद भी पत्रकारों को विधानसभा चुनाव की प्रक्रियाओ से दूर किया जाना उचित नही है, अत विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत मतदान केन्द्र् एवं मतगणना स्थल के प्रवेश पत्र प्रदान किये जाये।
जारी प्रेस विज्ञाप्ति में वेव न्यूज पोर्टल के पत्रकारों ने रोष व्ययक्त  किया है साथ ही चेतावनी भी प्रदान की है, की शिवपुरी जिले में संचालित 46 वेव न्यूज पोर्टल जो कि जिला जनसंपर्क कार्यालय की सूची में दर्ज है तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रेषित समस्त शासकीय समाचारो को प्रसारित किया जाता है, साथ ही प्रत्ये्क महीने के अंत में पाठक संख्या  की रिर्पोट भी प्रदान की जा रही है। अगर विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया से वेव न्यूपज पोर्टल के पत्रकारों को दूर रखा जाता है तो विवश होकर शासन और प्रशासन के समाचारों का वहिष्का्र करेंगे।
समस्त पत्रकारों से अनुरोध है कि वेव पोर्टल के पत्रकारों के हित में एकजुट होकर उपरोक्तह ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे  समस्त् ‍ पत्रकार आज (01 अक्टू्बर) को दोपहर 12,30 बजे एबी रोड पर स्थित सवारकर मार्केट मे चक्रवीर न्यूूज के कार्यालय पर एकत्रित हो इसके उपरांत ठीक 01 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचकर ज्ञापन दे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!