लूट डकैती में फरार आरोपियों पर एसपी ने किया इनाम घोषित | शिवपयरी News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा लूट डकैती जैसे गंम्भीर अपराधों में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रू इनाम किया घोषित

शिवपुरी। दिनांक 16.04.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा थाना बदरवास के अपराध क्रमांक 114/17 धारा 306 भादवि, थाना तेन्दुआ के अपराध क्रमांक 53/14 धारा 395,397 भादवि 11, 13 म.प्र. डकैत अधिनियम एवं थाना तेन्दुआ के एक अन्य अपराध क्रमांक 54/14 धारा 399,400,402 भादवि 11, 13 म.प्र. डकैत अधिनियम 25,27 आर्म्स एक्ट तथा थाना शाढौरा जिला शिवपुरी के अपराध क्रमांक 82/12 धारा 394,216(5) भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी दिनेश कुमार पुत्र कैलाश नारायण श्रीवास्तव निवासी बरखेड़ा खुर्द थाना बदरवास जिला शिवपुरी हाल निवासी विकाशनगर गुना जिला गुना (म.प्र.) की गिरफ्तारी हेतु इनाम की घोषण की।

जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपी को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनाने या बनवाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको 5000 रू की घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।