Press "Enter" to skip to content

वसंत विहार तिहरे हत्याकांड का खुलासा, गर्लफ्रेंड के साथ युवक गिरफ्तार ! New Delhi News

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट में हुए तिहरे हत्याकांड को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक मनोज भट्ट और उसकी गर्लफ्रेंड प्रीत सेहरावत को गिरफ्तार किया है। दोनों ने लूटपाट के इरादे से तीनों हत्याएं की थीं। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए 10 टीमें लगी थीं, जिसमें 100 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक, इन दोनों लिव इन रिलेशनशीप में रहते थे। लूट के बाद पकड़े जाने के डर से दोनों ने तीनों की हत्या की थी। प्रीत की मां और नर्सिंग सहायिका खुशबू ने एक साथ नर्सिंग अटेडेंट का कोर्स किया था, इसलिए प्रीत का खुशबू के पास आना-जाना था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि खुशबू के ब्वॉय फ्रेंड ने ये हत्याएं नहीं की हैं।
गौरतलब है शनिवार रात वसंत विहार थानाक्षेत्र स्थित वसंत अपार्टमेंट में रहने वाले विष्णु माथुर (80), पत्नी शशि माथुर (75) व उनकी नर्सिंग सहायिका 24 वर्षीय खुशबू की हत्या कर दी गई थी। दंपती का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला था, जबकि नर्सिंग सहायिका खुशबू का शव ड्राइंग रूप में पड़ा मिला था।

इंटरनेट कॉल की डिटेल से खुले कई राज
वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट में बुजुर्ग दंपती व नर्सिंग सहायिका की हत्या के मामले में पुलिस के शक की सुई नर्सिग सहायिका के ब्वॉयफ्रेंड व एक युवती पर टिकी हुई थी। पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगाली, लेकिन उससे कोई अहम सुराग पुलिस को नहीं मिला।

हत्या में दो तरीके के हथियारों का हुआ इस्तेमाल
80 साल के बुजुर्ग विष्णु माथुर, उनकी पत्नी 75 वर्षीय शशि माथुर व 24 वर्षीय नर्सिग सहायिका खुशबू की हत्या में दो तरीके के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शाशि माथुर की गर्दन पर कम धारदार व विष्णु माथुर की गर्दन पर ज्यादा धारदार हथियार से दो-दो बार हमला किया गया था। वहीं खुशबू की गर्दन पर कम और ज्यादा धारदार दोनों तरह के हथियारों से 35 से अधिक वार किए गए थे।

अलग-अलग हथियारों के इस्तेमाल की वजह से आशंका जताई जा रही है कि वारदात में दो लोग शामिल रहे होंगे और उनके पास अलग-अलग हथियार थे। खुशबू पर 35 बार हमले किए जाने से यह भी माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले उससे गहरी रंजिश रखते थे। यही वजह है कि गुस्सा और नफरत में उसने इतने अधिक वार किए। ऐसे में पुलिस का शक ब्वायफ्रेंड व युवती पर और अधिक गहरा गया था।
हत्या करने के बाद आरोपित किस-किस दिशा में भाग सकते हैं। यह जानने के लिए पुलिस ने सीन री-क्रिएट किया गया था। दरअसल, अपार्टमेंट के बाहर आते हुए बाइक सवार युवक-युवती सीसीटीवी फुटेज में कैद थे। ऐसे में वह किस दिशा में जा सकते हैं। यह जानने के लिए पुलिस ने अपार्टमेंट के गेट से जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!