Press "Enter" to skip to content

मोदी से प्रेरणा लेकर लेकर छात्र ने बनाई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ! New Delhi News

मोदी से प्रेरणा लेकर लेकर छात्र ने बनाई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर दिल्ली के एक छात्र ने उम्दा कारनामा कर दिखाया। 12वीं पास 19 साल के कौशल ने ऐसी स्पोर्ट्स कार बना दी, जिसे बिजली से चलाया जा सकता है। पीएम मोदी पिछले कुछ समय से विदेशी मुद्रा भंडार और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर इलेक्ट्रिक कार का बढ़ावा देने में जुटे हैं।
दुनिया की सबसे सस्ती स्पोर्ट्स कार बनाने का दावा
कौशल इसको दुनिया की सबसे सस्ती स्पार्ट्स कार होने की बात कह रहे हैं। अमूमन इस तरह की कारों की कीमत करीब एक करोड़ के आस-पास होती है, जबकि इस कार को बनाने में कौशल को महज दस से बारह लाख रुपये की ही लागत आई है।इसकी खूबी यह है कि इस कार का इंजन ही बिजली से चलने में सक्षम है, जबकि अभी तक इलेक्ट्रिक मोटर के सहारे कारों को इलेक्ट्रिक कार में बदला जाता है।

दिल्ली से नोएडा आकर रहेंगे कौशल
काैशल के इस कमाल के लिए एनसीटीसी की तरफ से आयोजित होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार मिल चुका था। यूपी के एटा के रहने वाला कौशल एक किसान संतोष कुमार का पुत्र है। कौशल में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन पैसोंकी कमी की वजह से वह आगे की शिक्षा में समर्थ नहीं थे। उनकी प्रतिभा को देखकर एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा ने उन्हें ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में बीटेक में दाखिला दे दिया है। कौशल जल्द ही रोहिणी सेक्टर-25 से एमिटी विवि के हॉस्टल में शिफ्ट होने वाले हैं।

कक्षा दसवी में बनाय़ा था मिनी बुलडोजर
आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह कौशल ने सर्वोदय विद्यालय सरस्वती विहार दिल्ली में दाखिला लिया। 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने मिनी बुलडोजर बनाया था, जिसके लिए उन्हें दिल्ली विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद कई अन्य पुरस्कार भी मिले।

कार की खासियत
कार का इंजन ही इलेक्ट्रिक है

यह कार 120-170 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है
कार में इंजन पीछे की तरफ है, जिससे कार की रफ्तार बढ़ाई जा सकेगी

कार की छत को पूरी तरह से खाेला जा सकता है
कार के निर्माण में पूरी तरह से स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल हुआ है
कार में पेट्रोल और डीजल इंजन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है

यह कार 5 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भर सकती है 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!