Press "Enter" to skip to content

दिल्ली के सरकारी दफ्तर में जमकर छलके जाम, वीडियो हुआ वायरल ! New Delhi News

दिल्ली के सरकारी दफ्तर में जमकर छलके जाम, वीडियो हुआ वायरल





नई दिल्ली। दिल्ली के एक सरकारी दफ्तर का शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। शराब पार्टी का आयोजन जल बोर्ड के पंजाबी बाग स्थित दफ्तर में किया गया था। वीडियो वायरल होने पर जल बोर्ड ने चार कर्मचारियों (लिपिक) को निलंबित कर दिया है। साथ ही कामकाज में लापरवाही व अनुशासनहीनता के आरोप में उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की है।

जल बोर्ड के मुताबिक, यह घटना पिछले सप्ताह की है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पंजाबी बाग स्थित क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी (जेडआरओ) कार्यालय में सात कर्मचारी ताश खेल रहे हैं और बीयर पी कर जश्न मना रहे हैं। इनके साथ में एक सुरक्षा गार्ड भी है। कर्मचारियों ने दफ्तर का गेट बंद करा दिया था, ताकि कोई व्यक्ति काम के लिए दफ्तर में अंदर न आने पाए। जेडआरओ कार्यालय में पानी का बिल जमा कराने, बिल में गड़बड़ी होने पर उसकी शिकायत और निवारण की सुविधा होती है।

जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि घटना की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। किसी ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। जानकारी मिलने पर चार कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं। जल बोर्ड में गैर पेशेवर रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल बोर्ड के अनुसार, उस बियर पार्टी में एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल था, जिसे अनुबंध पर रखा गया था। उसे बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलवा गार्ड को भी हटा दिया गया है। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों पर क्या कार्रवाई हुई, इस पर जल बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!