Press "Enter" to skip to content

बल्ब हटाने को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद, ससुर ने बहू का गला रेता ! New Delhi News

Delhi Crime News : बल्ब हटाने को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद, ससुर ने बहू का गला रेता
नई दिल्ली। पारिवारिक विवाद में एक ससुर द्वारा अपनी बहू की हत्‍या किए जाने की खबर सामने आई है।
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुजुर्ग (65) ने चाकू से गला रेतकर बहू की हत्या कर दी। महिला की पहचान नीरज देवी (33) के रूप में हुई है।
घटना के बाद बुजुर्ग ने पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है।
पुलिस के मुताबिक नीरज का अपने सास-ससुर से अक्सर झगड़ा होता रहता था। कुछ दिनों पहले बिजली का बिल 6 हजार रुपये आ गया था। इस पर नीरज ने घर के सारे बल्ब निकाल दिए थे। सास-ससुर को इससे परेशानी हो रही थी।

सोमवार रात भी इसी बात को लेकर महिला और ससुर के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर भगत राम ने चाकू से नीरज का गला रेत दिया।
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक नीरज देवी अपने 10 वर्षीय बेटे देव, बुजुर्ग सास हुकम देवी और ससुर भगत राम के साथ पहाड़गंज इलाके के चूना मंडी में रहती थीं

महिला का उसके पति दर्शन से झगड़ा चल रहा है। तलाक का मामला तीस हजारी कोर्ट में है। दर्शन हरियाणा बिजली विभाग में नौकरी करते हैं। गुरुग्राम में अकेले ही रहते हैं। कोर्ट के आदेश पर वह पत्नी को गुजारा भत्ता दे रहे थे।
बुजुर्ग ने गुनाह कुबूल कर लिया। कहा कि पुत्रवधू रात को किचन, बाथरूम और जीने का बल्ब निकाल देती थी। पुत्रवधू की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!