
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राजनीतिक दलों को भोज दिए जाने के बाद शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा डिनर दिया जा रहा है। इस डिनर में शामिल होने के लिए सभी राजदूतों को भी न्यौता भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से पाकिस्तानी राजदूत को भी डिनर में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
न्यौता मिलने के बाद पाक राजदूत डिनर में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और पाक पीएम इमरान खान की किर्गिस्तान की बिश्केक में अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। जो सिर्फ एक दूसरे का हालचाल पूछने तक ही सीमित रही थी।
बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से बयान आया था कि भारत पाक से वार्ता के लिए तैयार है, इसका विदेश मंत्रालय की ओर से खंडन किया गया था। भारत की ओर से कहा गया था कि जब तक पड़ोसी देश द्वारा आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक वार्ता की बहाली नहीं हो सकेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि विदेश मंत्री की यह डिनर पार्टी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं इन्विटेशन मिलने के बाद पाक प्रतिनिधि आने की तैयारी भी कर भी चुके हैं। इस डिनर पार्टी में पाक के उप-उच्चायुक्त शामिल हो सकते हैं




Be First to Comment