Press "Enter" to skip to content

NCC केडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

शिवपुरी। जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 35 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एसके सिसौदिया के निर्देश पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की दोनों ईकाईयों द्वारा एक विशाल मेगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना तथा ले. गुलाब जाटव ने किया। 
रैली प्रात: महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई जिसे बटालियन के सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली  फिजीकल रोड, पुराना बस स्टेण्ड, माधवचौक, एबी रोड, मीट मार्केट होते हुए पुन: महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में एनसीसी केडेटों ने पूर्णत: अनुशासन में रहकर मतदाताओं को वोट डालने संबंधी नारे लगाकर जागरूक किया। बटालियन के सूबेदार सेवा सिंह तथा बीएचएम अशोक द्वारा रैली में पूर्णत: अनुशासन बनाए रखने में सहयोग दिया। अंत में रैली को महाविद्यालय प्रांगण में प्रशिक्षण नोडल अधिकारी तथा महिला बाल विकास अधिकारी ओपी पाण्डेय ने संबोधित करते हुए युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के श्री गोयल, अनिल कपूर, एनसीसी अधिकारी पोहरी आरएन कोली के साथ-साथ दोनों ईकाईयों के लगभग 200 केडेट तथा शासकीय कन्या विद्यालय की एनसीसी ईकाई की छात्रा केडेट भी उपस्थित थी। अंत में ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया। रैली को कई स्थानों पर जनमानस का भी भरपूर सहयोग मिला तथा जनता द्वारा केडेटों द्वारा किए गए कार्य की सराहना भी की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!