Press "Enter" to skip to content

सूरत में एक बार फिर लगी आग, स्कूल के बच्चों को रेस्क्यू किया गया ! National News

सूरत में एक बार फिर लगी आग, स्कूल के बच्चों को रेस्क्यू किया गया
सूरत। सूरत में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। जिस कॉम्‍पलेक्‍स में आग लगी थी उसकी उपरी मंजिल पर बच्चों का स्कूल चल रहा था।
फायर ब्रिगेड द्वारा बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि एक महीने पहले ही 24 मई को सूरत के सरथाणा क्षेत्र के आर्केट भवन में भीषण आग लग गई थी।
इसकी चौथी मंजिल पर तक्षशिला कोचिंग सेन्टर चल रहा था। इस आग लगने से 22 बच्चों की जान गई थी। मंगलवार दोपहर को भटार क्षेत्र में स्थित बालकृष्‍ण काम्‍प्‍लेक्‍स की तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कारखाने में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

इस काम्‍प्‍लेक्‍स के उपरी मंजिल पर ज्ञानगंगा प्राथमिक स्‍कूल है। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसके चलते भगदड़ मच गई। आग-आग धीरे-धीरे फैलने लगी।
सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड का काफिला आ पहुंचा। फायर जवानों ने स्कूल में फसे बच्चों का रेस्क्यू किया। फायर की पांच गाड़ियों ने मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद प्रशासन ने पूरा काम्‍प्‍लेक्‍स सील कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!