Press "Enter" to skip to content

मध्‍यप्रदेश के खरगोन जिले में युवक-युवती ने पलक झपकते ही नहर में लगाई छलांग ! National News

मध्‍यप्रदेश के खरगोन जिले में युवक-युवती ने पलक झपकते ही नहर में लगाई छलांग
बड़वाह। ओंकारेश्वर बांध की मुख्य नहर में युवक-युवती ने छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कूदते और बहाव में बहते देखा। गोताखोराें ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया परंतु पानी के तेज बहाव में उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकाले गए।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास ही बाइक रखी थी। इस पर टंगे बैग में परिचय पत्र मिला। इसके आधार पर लड़की की पहचान बांडीखार निवासी काजल मंडलोई 20 के रूप में हुई। वर्तमान में यह शासकीय महाविद्यालय बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उधर मृतक युवक की पहचान रूपखेड़ा निवासी इंदर बेनीराम पुनासिया 32 के रूप में हुई। 

विवाद करते देखा

घटनास्थल से कुछ दूर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक-युवती को बाइक से आते यहां देखा। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों झगड़ने लगे थे। विवाद और बातचीत की आवाज जोर-जोर से सुनी गई। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक नहर में छलांग लगा दी।
थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि युवक-युवती के शव को नहर से निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटना और कुछ लोगों से हुई चर्चा के अनुसार मामला प्रेमप्रसंग का है। इस मामले में परिजनों व उनके साथियों से चर्चा के बाद कुछ और खुलासा हो सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!