- जगुआर ने आज सुबह प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी, कुछ देर बाद ही उससे पक्षी टकरा गया
- फ्यूल टैंक रहवासी इलाके में गिरा, हालांकि कोई नुकसान नहीं, बम को बरामद कर लिया गया है
अंबाला. हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स बेस के नजदीक भारतीय वायुसेना का जगुआर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयरक्राफ्ट से पक्षी टकरा गया। इससे दो में से एक इंजन को नुकसान पहुंचा। पायलट ने सूझबूझ से एयरक्राफ्ट की वापस बेस पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।
एयरफोर्स के अफसर के मुताबिक, ‘‘पायलट ने बलदेव नगर में एयरक्राफ्ट का एक बाहरी फ्यूल टैंक और 10 किलोग्राम के प्रैक्टिस बम को नीचे गिरा दिया। बम को बरामद कर लिया गया है।’’ उधर, वायुसेना ने हादसे की वजह को जानने के लिए कोर्टऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
शहर के बीचों-बीच है एयरबेस
एयरफोर्स का बेस शहर के बीचों-बीच है। जहां बम और फ्यूल टैंक गिराए गए वह इलाका भी काफी आबादी वाला है। अच्छा रहा है कि इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, दुर्घटनास्थल के आसपास के घरों में फ्यूल टैंक का कुछ मलबा गिरा, जिससे दीवारों में दरारें आ गईं।

इससे पहले गोवा एयरपोर्ट पर जून में ही वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-29K के फ्यूल टैंक के गिरने से आग लग गई थी। टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामियों की वजह से फ्यूल टैंक को गिराना पड़ा था।

Be First to Comment