Press "Enter" to skip to content

पाक का दावा- भारत बातचीत को राजी, मोदी सरकार ने कहा- आतंकमुक्त माहौल से पहले मुमकिन नहीं ! National News

  • India Pakistan Talks: India Rejects Pakistan Claim that New Delhi ready for talks with Islamabad
    • पाक मीडिया ने अफसरों के हवाले से कहा था- इमरान सरकार से संवाद के लिए भारत तैयार
    • भारतीय विदेश मंत्रालय का जवाब- हिंसामुक्त माहौल से पहले कोई बातचीत नहीं
    • पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा, इमरान कई बार कर चुके चर्चा की पेशकश

    नई दिल्ली. भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान का दावा खारिज कर दिया। इसमें कहा गया था कि भारत, इमरान सरकार के साथ बातचीत शुरू करने के लिए राजी है। भारत का कहना है कि आतंकमुक्त माहौल बनने से पहले पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी। पुलवामा हमले (14 फरवरी) के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है। हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान को कोई तवज्जो नहीं दी।
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा- राजनयिक प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से मिले बधाई संदेशों का जवाब दिया था। इसमें कहा गया था कि भारत अपने सभी पड़ोसी मुल्कों के साथ सामान्य और सहयोगात्मक रिश्ते चाहता है। इनमें पाकिस्तान भी शामिल है।
    भारत बातचीत को तैयार: पाक मीडिया
    दरअसल, पाक मीडिया में राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाक से मिले बधाई संदेशों के जवाब में उससे बातचीत बहाल करने की इच्छा जताई है।
    विश्वासयुक्त माहौल बनाने की जरूरत: भारत 
    कुमार ने कहा- प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को भेजे संदेश में इस बात पर जोर दिया था कि आतंक और हिंसा से मुक्त भरोसे लायक माहौल बनाए जाने की जरूरत है। जयशंकर ने भी हिंसा रहित वातावरण विकसित करने की जरूरत बताई थी।
    पुलवामा हमले के बाद बढ़ा तनाव
    फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। इस हमले की जिम्मेदारी पाक में स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद दुनियाभर से भारत को आतंक के खिलाफ कार्रवाई में समर्थन मिला, जबकि पाक अलग-थलग पड़ गया।
    More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

    Be First to Comment

    Leave a Reply

    error: Content is protected !!