Press "Enter" to skip to content

जयपुर नगर निगम में बंद हुआ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन, ये है वजह ! National News

जयपुर नगर निगम में बंद हुआ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन, ये है वजह
जयपुर। जयपुर नगर निगम में सुबह और शाम को राष्ट्रगान की परंपरा बंद हो गई है। इस परंपरा को तत्कालीन महापौर अशोक लाहोटी ने शुरू किया था, लेकिन कांग्रेस के विष्णु लाटा महापौर बनने पर परंपरा खत्म हो गई।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक लाहोटी का कहना है कि कांग्रेस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की विरोधी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना भरने के साथ ही कार्यस्थल पर अनुशासन लाने के लिए भाजपा शासन के दौरान इस परंपरा की शुरुआत की गई थी, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध करती रही है।

यही वजह है कि मशीन की खराबी के नाम पर इसे बंद किया गया है। इसे फिर शुरू नहीं किया गया तो भाजपा आंदोलन करेगी।
विष्णु लाटा का कहना है कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की परंपरा तकनीकी कमी की वजह से बंद हुई है, इसे बंद नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि रील कंपनी के इंस्ट्रूमेंट नगर निगम में लगे थे, जो सभी कमरों में बजते थे और उसके बजते ही लोग अपनी-अपनी कुर्सी से उठकर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते थे, मगर मशीन में अचानक से खराबी आ गई है।
इसकी वजह से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गीत नहीं बज पा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!