
आष्टा। भोपाल -इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर को चोट आई है। वहीं कुछ मुसाफिरों को भी मामूली चोटें आईं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस वर्मा ट्रैवल्स की है, जो भोपाल जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया।





Be First to Comment