
अहमदाबाद। हालांकि, पिछले दिनों वायु चक्रवात की वजह से भले ही गुजरात के कुछ शहरों में बारिश हुई हो लेकिन मानसून का इंतजार लंबा हो गया है। लेकिन, अब यह ज्यादा लंबा नहीं होगा और जल्द ही मानसून की बारिश अहमदाबाद पहुंचने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार तक मानसून की बारिश गुजरात के लोगों को भीगोने के लिए आ रही है।
इन दिनों वायु की वजह से राज्य के कुछ इलाकों में फिलहाल बारिश हो रही है लेकि दक्षिण-पश्चिम मानसून 9 दिनों की देरी से गुजरात पहुंच रहा है। मौसम विभाग के रिजनल डायरेक्टर जयंत सरकार के अनुसार मानसून की रफ्तार सही है और यह राज्य के दक्षिणी हिस्से में 24 जून को पहुंच जाएगा।
सरकार ने इसके साथ ही गुजरात के दक्षिण में कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है इनमें वलसाड, नवसारी, दांग और गीर सोमनाथ शामिल है।
अधिकारियों के अनुसार वायु चक्रवात की वजह से मानसून में इस बार देरी हुई है लेकिन एक सकारात्मक पहलू यह है कि जून महीने में प्री मानसून बारिश अच्छी हुई है जो हर साल इतनी नहीं होती। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में ज्यादातर इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।




Be First to Comment