
जयपुर। जयपुर के बांसखो रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। इस रेलवे स्टेशन के पास बिजली के पोल पर एक कर्मचारी काम करने चढ़ा लेकिन ट्रेन से टक्कर होने से उसके चिथड़े उड़ गए। उसका शव दो घंटे लटका रहा। 22 साल का जुरेनचंद मांझी किरीबेड़र थाना झालदा जिला पुरोलीमा पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था।
यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे की है जब कर्मचारी जयपुर-दौसा रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम कर रहा था। जब वह पोल पर चढ़ा था तब उसे ट्रेन आने की खबर दे दी गई थी लेकिन उतरते हुए उसके पैर में सेफ्टी बेल्ट फंस गया और वह उतर नहीं पाया। वह उल्टा लटक गया।
तभी इलाहबाद एक्सप्रेस ट्रेन तेजी से आई और वह टकरा गया और उसका शव दो घंटों तक तार पर लटकता रहा। एक अन्य पैसेंजर ट्रेन के इंजन का सहारा लेकर शव को नीचे उतारा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम भी कर दिया था।





Be First to Comment