Press "Enter" to skip to content

बैंगलुरु विधानसभा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या की कोशिश ! National News

बैंगलुरु विधानसभा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या की कोशिश
बैंगलुरु। बैंगलुरु विधानसभा में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की है। 44 साल का व्यक्ति विधानसभा के बाथरुम में जख्मी अवस्था में पाया गया। उसके गले और कलाई कटे हुए थे और खून बह रहा था। आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान रेवन्ना के रुप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और आत्महत्या की कोशिश क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।
दो सप्ताह पहले एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने 12 साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर अपनी पत्नी को भी आत्महत्या के लिए राजी कर लिया था। आरोपी की बेटी ने सारे हादसे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। इससे पहले 18 साल के एक लड़के ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद सीएम कुमारास्वामी ने उससे मुलाकात की थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!