Press "Enter" to skip to content

हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां ! National News


हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बीच बाजार हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के सेक्टर 9 बाजार में सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर गोलियां बरसाई गईं। इस हमले में चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।


विकास चौधरी जिम से आने के बाद अपनी गाड़ी में बैठे थे, इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और उन पर गोलियां दाग दी। घटना स्थल से पुलिस को लगभग एक दर्जन गोलियों के कवर मिले हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!