Press "Enter" to skip to content

उत्तराखंड के मंत्री अरविंद पांडे के बेटे अंकुर पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत ! National News

उत्तराखंड के मंत्री अरविंद पांडे के बेटे अंकुर पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत

बरेली। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे अंकुर पांडे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार तड़के करीब तीन बजे फरीदपुर के पास NH 24 पर एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई और एक घायल हो गया। वे एक शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि गाड़ी अंकुर ही चला रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, अंकुर पांडेय की कार में सवार पिंकू यादव अभी कोमा में है। वह बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती है।
अंकुर के शव को उनके निवास गूलरभोज लाया गया है। जहां श्रद्धांजलि देने वाले लोग पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!