सीएम से मिलने के बाद कांग्रेस का दावा, फिक्स चार्ज के नाम पर वसूली की जांच करवाएंगे केजरीवाल ! National News

Kejriwal will investigate recovery on the name of fix charge
पूर्व सीएम शीला दीक्षित बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी टीम के साथ मिलने पहुंची

  • फिक्स चार्ज व विद्युल बोर्ड कर्मचारियों के पेंशन फंड के नाम पर वसूले गए 7401 करोड़ रुपए के आदेश की जांच की मांग रखी

नई दिल्ली! दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व सीएम शीला दीक्षित बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी टीम के साथ मिलने पहुंची। शीला दीक्षित और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ ने फिक्स चार्ज व विद्युल बोर्ड कर्मचारियों के पेंशन फंड के नाम पर वसूले गए 7401 करोड़ रुपए के आदेश की जांच की मांग रखी।
शीला दीक्षित ने मुलाकात के बाद बताया कि अरविंद केजरीवाल ने डीईआरसी की तरफ से फिक्स चार्ज के नाम पर इतनी बड़ी राशि वसूली की जांच पर सहमति जताई है। कांग्रेस नेताओं ने केजरीवाल से यह भी मांग रखी कि भविष्य में ये चार्ज नहीं वसूले जाने चाहिए। जो पैसे उपभोक्ताओं से लिए गए हैं उसके बदले 6 महीने बिजली बिल ना लिए जाएं।
मुलाकात के बाद कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ ने कहा कि सीएम ने फिक्स चार्ज व पेंशन फंड की वसूली बंद करने के आदेश दिए जाने पर सहमति जताई है। यूसुफ ने कहा चुनाव आचार संहिता की वजह से फिक्स चार्ज वापस नहीं लेने की बात आप नेता कर रहे हैं जबकि उससे पहले से फिक्स चार्ज लिए जा रहे हैं। पेंशन फंड के नाम पर 3.8 फीसदी वसूली से कंपनियों ने 390 करोड़ रुपए जुटाए हैं।