Press "Enter" to skip to content

बिजली के तार में वाहन ने मारी टक्कर, किशोर की उंगली हाथ से अलग-narwar news

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत एक वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बिजली के तारों में टक्कर मार दी टक्कर लगने से बिजली के तार को टाइट कर रहे किशोर की उंगली हाथ से अलग होकर जमीन पर गिर गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
अरूण पुत्र लालजीराम आदिवासी 15 वर्ष घर की लाइट का तार टाइट कर रहा था इतने में ही वहां से टाटा 407 निकली जिसके चालक ने तार में टक्कर मार दी। तार में टक्कर लगते ही अरूण की उंगली तार में फंस गई और हाथ से कटकर अलग हो गई। घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!