किशोरी के साथ डर्टी टच, दो पर लगी पोस्को- narwar news

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत पुरानी मगरौनी में रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। माता वाली गली के पास पुरानी मगरौनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज जब वह घर से बाहर किसी काम से जा रही थी तभी आशीष झा, हरिओम बघेल निवासी किशनपुरा मगरौनी आ गए और रोककर हाथ पकड़ लिया। जब किशोरी ने विरोध किया और शाेर मचाया तो दोनों युवक वहां से भाग गए। घटना की जानकारी किशाेरी ने परिजनों को दी और थाने आकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित खबरें