मजदूरी करने खेत पर गई महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट-narwar news

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ख्यावदा चौकी मगरोनी में एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
ग्राम पीपलखाड़ी थाना नरवर की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सतेंद्र परिहार के खेत ख्यावदा चौकी मगरौनी में मजदूरी का काम कर रही थी। तभी उसी गांव का रहने वाला विजयसिंह बाथम आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब मना किया तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी। बाद में आरोपित ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा और मौके से भाग गया। इसके बाद महिला थाने आई और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

संबंधित खबरें