
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत दीनदयाल वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाली एक महिला सोनम पुत्री नंदकुमार राठौर को पति, सास, ससुर, देवर, ननद ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति मोनू, देवर नीरज, ससुर केशव, सास शोभा, ननद मोना बंसल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराली जन उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने पर वह नहीं माने और दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिया। घर से बाहर निकाले जाने पर वह अपने पिता के यहां गई और मामले की जानकारी दी व थाने जाकर केस दर्ज करवाया।




