Press "Enter" to skip to content

पहले रोका रास्ता फिर कर दी मारपीट-narwar news

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
बादामसिंह पुत्र किशनलाल कुशवाह निवासी जैतपुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 4 मार्च को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी स्कूल के पास नया जेतपुर पर लल्ला कुशवाह व दो अन्य लोग निवासी ग्राम मोतीपुर थाना अमोला ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने आया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर लल्ला कुशवाह सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!