
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक युवक वीरेंद्र पुत्र दामोदर कुशवाह निवासी आगर मोहल्ला मगरोनी को 26 जनवरी को शाम के समय गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा मोहल्ला मगरौनी दामोदर कुशवाह के मकान के पास एक युवक हथियार लिए घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लोहे का छुरा बरामद किया। मामले में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।




