नरवर। नरवर थाना क्षेेत्र के तहत पुलिस ने एक युवक को छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया िक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली िक बस स्टैंड पर रात के समय एक युवक संदिग्ध घूम रहा हैै। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके पास से एक लोहे की छुरी बरामद की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र जगराम कुशवाह निवासी नारायणपुर नरवर का रहने वाला बताया। पुलिस ने मामले में युवक पर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment