Press "Enter" to skip to content

आरटीई के तहत रूकी फीस के भुगतान को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सौंपा ज्ञापन | Narwar News

नरवर। नरवर तहसील के प्रायवेट स्कूल संचालक स्कूल संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर तहसीलदार के पास ज्ञापन देने पहुंचे। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में प्रायवेट स्कूल संचालकोंे की मांग थी कि आरटीई के तहत स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की पिछले साल की फीस का भी भुगतान शासन द्वारा अभी तक नहीं किया गया है। वहीं आरटीई के तहत उनके स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की सत्र 2016-17 से 2019-20 तक की आरटीई की रूकी हुई फीस की राशि अभी भी बकाया है। इसलिए स्कूलों की दयनीय हालत को देखते हुए उक्त राशि का भुगतान जल्द कराया जाए। 
सुरक्षा के साथ खोले जाएं स्कूल 
नरवर ब्लॉक के प्राइवेट स्कूल संचालकों की आरटीई के तहत फीस के भुगतान दिलाए जाने के साथ ज्ञापन में यह भी मांग थी कि आने वाले सत्र में सावधानी एवं सुरक्षा के साथ स्कूल खोले जाएं, जिससे कोरोना महामारी के संक्रमण के असर से स्कूली बच्चों को सुरक्षित किया जा सके। इस मौके पर प्रशांत ित्रपाठी, धीरज गुप्ता, बलिउल्लाह खान, शुभम जैन, नीरज भार्गव, नवीन जैन, पदम कुशवाह, संजय भार्गव, दीपक अध्वर्यु, वीरेंद्र मिश्रा, प्रदीप परमार आदि मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!