Press "Enter" to skip to content

चिट्ठी भेजकर व्यापारी से मांगें पांच लाख, न देने पर बम से उड़ाने की दी धमकी-narwar news

नरवर। नरवर के एक व्यापारी को उसकी बंद दुकान में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। अनाज व्यापारिक फर्म हरीशंकर नीरज कुमार के प्रोपराईटर नीरज कुमार अग्रवाल द्वारा बुधवार सुबह 9ः20 बजे जब अपनी दुकान पर नियमित रूप से पहुंचे और दुकान खोली तो एक लिफाफा डला हुआ मिला। जब पत्र खोलकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा 14 फरवरी को सुबह 12 बजे तक सिद्वखो पर पांच लाख रुपए लेकर आने की बात कही और कहा कि रुपए नहीं दी तो गोली मार दूंगा एवं दुकान को बम से उड़ा दूंगा। उक्त घटना के बाद नगर के व्यापारियो एवं जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर थाना प्रभारी . आर गौतम से मुलाकात कर धमकी भरे पत्र के साथ ज्ञापन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। व्यापारीगणों द्वारा दो अलग-अलग ज्ञापन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी के नाम थाना प्रभारी नरवर को एवं कलेक्टर शिवपुरी के नाम प्रभारी तहसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा को प्रस्तुत किया गया। 
व्यापारियों ने बंद की दुकानें
घटना के संबंध में व्यापारियों ने चंद घंटों के लिए व्यापारी प्रतिष्ठान बंद रखे गए उक्त मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गौतम ने अपने दलबल सहित संबंधित संदिग्ध स्थानों को अपनी निगरानी में ले लिया हैं तथा घटना को लेकर पुलिस चैकसी एवं गश्त संदिग्ध ठिकानों पर प्रारंभ करा दिया गया हैं। घटना के बाद से व्यापारजगत एवं नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों में व्यापारी प्रमोद भार्गव, मदनमोहन अग्रवाल, पुनीत माहेश्वरी, दिनेश जैन, सौरभ अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, प्रतिनिधिगण सगीर खांन, अरविन्द भार्गव, अजय भार्गव, नंदकिशोर, जिनेन्द्र जैन, सतीश चौधरी, मदनलाल अग्रवाल, हनुमंत रावत, पवन तोमर, कल्लूराम कुशवाह आदि सहित लगभग एक सैकड़ा लोग मौजूद थे।
इनका कहना है
घटना को लेकर दुकानों को निगरानी में ले लिया है तथा पुलिस सूत्रों को सतर्क कर दिया है। आरोपितों का शीघ्र पता लगाने के प्रयास करूंगा। 
एआर गौतम, थाना प्रभारी नरवर।
नगर में व्यापारी को धमकी भरा पत्र मिलने से नगर के व्यापारी असुरक्षित हो गए हैं। नगर के व्यापारी के साथ आज पत्र मिलने के बाद जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस प्रशासन से आरोपितों तक पहुंचने की अपेक्षा है।
प्रमोद भार्गव, व्यापारी प्रतिनिधि नरवर
नगर में घटित घटना निदंनीय है व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगें।
दिव्य दर्शन शर्मा, प्रभारी तहसीलदार एवं मंडी प्रशासक नरवर।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!