Press "Enter" to skip to content

खेल में शामिल नहीं करने पर समाजिओ के लिए प्रयोग किया अश्लील गाली गलौच फेसबुक पर | Narwar News

शिवपुरी। नरवर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चकरामपुर खेल परिसर में दिनांक 9 जून 2020 को शाम के समय  गोलू कुशवाह, गोपाल कुशवाह, बिस्नु कुशवाह अपने अन्य साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे थे तभी अचानक महेंद्र भदोरिया अपने अन्य दबंग साथियों के साथ वहां पहुंचा जो अपनी दबंगई के साथ साथ  राजनैतिक प्रभाव भी दिखाते हैं और उन्होंने क्रिकेट मैच टीम कप्तान गोपाल कुशवाहा से कहा कि हमें भी खेल में शामिल करलो जब गोपाल कुशवाह ने जवाब दिया कि अभी यह खेल संपूर्ण टीम के साथ खेला जा रहा है तथा यह मैच पूर्ण होने के बाद आपको शामिल कर लिया जाएगा तब यह बात महेंद्र  भदोरिया एवं महेंद्र की अन्य साथियों को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने गाली गलौज करना प्रारंभ कर दिया गाली गलौज करने से दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने मामला संज्ञान में लेकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया लेकिन फिर भी यह हुआ कि भदौरिया समाज के लोग अपने अन्य और साथियों के साथ रात्रि के समय गोपाल कुशवाह के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया तथा जानमार की भी धमकी दी जिससे भयभीत होकर ग्राम के अन्य और सामाजिक लोगों ने उन लोगों को समझाइश दी लेकिन उन्होंने अपनी जिद नहीं छोड़ी ,तत्पश्चात सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि भदौरिया समाज के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर rock bhaduriya नामक अपनी फेसबुक आईडी से इसमें समाज को सामाजिक तौर पर कमेंट करना एवं अश्लील गाली गलौच का प्रयोग करना शुरू कर दिया जो एक आम चर्चा का विषय बना हुआ है जिससे कुशवाह समाज में आक्रोश जनक स्थिति बनी हुई है। 
यह मामला जब कुशवाहा समाज के वरिष्ठ लोगों के सामने आया तो उन्होंने आपातकालीन बैठक ली और उन्होंने निर्णय लिया कि कुशवाहा समाज को फेसबुक पर अभद्र व्यवहार करने वाले को प्रशासनिक तौर से दंडित किया जाए ,जिसके चलते क्षेत्र के समस्त कुशवाह समाज के पदाधिकारी एवं अन्य लोगों द्वारा पुलिस थाना नरवर में मामला दर्ज कराया और न्याय की मांग की गई तथा संज्ञान में यह भी आया है कि यदि न्याय नहीं मिलता है तो शीघ्र ही आंदोलन की तैयारियां की जाएंगी। और क्षेत्रीय लोगों को समझाइश भी दी गई कि खेल को खेल के तरीके से ही खेला जाए  खेल के किसी के प्रति कोई द्वेष भाव मन में ना लाया जाए जिससे खेल में आनंद और उत्साहवर्धन की अनुभूति भी होती है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!