
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत नरवर-शिवपुरी मुख्य मार्ग एरावन पुल के पास एक घटना में युवक की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
नरवर के वार्ड नं. 1 अंगूलीचक मोहल्ला में रहने वाला अरविंद पुत्र बालकिशन कुशवाह का सगाई कार्यक्रम था। सगाई कार्यक्रम के दौरान उसका मित्र राहुल पुत्र रामकिशन शिवहरे आया और उसे बाइक से अपने साथ ले गया। शनिवार को शाम 6 बजे राहुल ने बताया कि अरविंद बाइक से गिर गया और पीछे से आ रहे वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंची वहीं सतनबाड़ा थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के पिता बालकिशन का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है और उसकी लाश सड़क पर छोड़ देने व घटना को एक्सीडेंट का रूप दे दिया गया है। परिजनों ने मामे में एसपी को भी एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें मृतक अरविंद के दोस्त व बाइक चालक राहुल शिवहरे द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया है।






Be First to Comment