साथ में काम करने से इंकार किया तो मारपीट कर कट्टे से किया फायर / Narwar News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मगरौनी में एक युवक की मारपीट व उस पर कट्टे से फायर करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मनीष गुर्जर ने बताया कि वह बीते रोज अपनी बुआ के यहां नरवर आया  था वहां से लौटते समय उसके पास राजा गुर्जर का फोन आया कि तुम यही मगरौनी घर पर आ जाओ। तुमसे कुछ धंधे की बात करनी है। जिस पर मैं राजा के घर के पास पहुंचा तो वहां पर राजा गुर्जर , रामलखन गुर्जर दोनों नि. मगरौनी एवं गोलू गुर्जर नि. जतरथी का एवं अन्य व्यक्ति जिसका मै नाम नहीं जानता चारों लोग मिले। राजा मुझ से कहने लगा कि यहां पर बजरी का काम करेगे, तो मैने मना कर दिया, जिस पर चारो लोग गाली—गलौंज करने लगे और एक राय होकर मेरी मारपीट कर दी। मै वहां से अपनी गाडी से भाग कर गडोली चाचा सुरेन्द्र गुर्जर के यहां पहुचा, तो चारों लोग पीछे से वहीं उनके घर के सामने आ गए और राजा गाली—गलौंज करने लगे व कट्टे से दो तीन हवाई फायर कर दिए और कहने लगे कि रिपोर्ट किया तो जान से खत्म कर देंगे। मौके पर गांव के लोग इखट्टा होते देख चारो लोग मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।