Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बढ़ी हुई राशि मिलने पर नीरज हुई खुश-narwar news

नरवर में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
शिवपुरी। नरवर में शनिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयेाजन किया गया। इस विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रत्येक जोड़े को 25 हजार के स्थान पर 51 हजार की राशि देने का निर्णय का अमल जिले में भी शुरू हो गया है। जिसमें आयोजित हुए विवाह सम्मेलन में जोड़ों को 51 हजार राशि दी गई।
शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत नरवर की ग्राम तालभेव निवासी रामबाबू बरार की पुत्री नीरज का विवाह ग्राम छपरा डबरा निवासी प्रेमनारायण के पुत्र रामू बरार के साथ तय हुआ था। रामबाबू की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। परिवार में चार बहने एवं एक भाई सहित 7 सदस्यों का परिवार होने के कारण पिता को परिवार के भरण पोषण करने में काफी परेशानी के साथ उन्हें नीरज की शादी की भी चिंता थी। रामबाबू ने एक दिन जनपद पंचायत कार्यालय नरवर पहुंचकर सीईओ एपी प्रजापति से संपर्क कर बताया कि वे अपनी पुत्री की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करना चाहते है। इसके लिए शासन से आर्थिक सहायता मिलने पर वह अपनी पुत्री की शादी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। प्रजापति ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह के लिए 25 हजार के स्थान पर 51 हजार की सहायता देने का निर्णय लिया है। जिसमें से 48 हजार रुपए की राशि कन्या के बैंक खाते में और 3 हजार रुपए की राशि आयोजनकर्ता निकाय को दी जाएगी। 17 जनवरी को नरवर में योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में नीरज का विवाह रामू पुत्र प्रेमनारायण के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। जहां दोनों पक्षों के लोग बड़े खुश थे। वहीं नीरज एवं उसके पिता श्री रामबाबू ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु बढ़ाई गई 51 हजार रुपए की राशि के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राशि बढ़ाए जाने से हम जैसे गरीब परिवारों के लिए कर्ज के लिए साहूकारों के पास नहीं जाना पड़ा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!