Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने मैजिक में टक्कर मारी, चार घायल | Narwar News

शिवपुरी। नरवर के बायपास रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे मैजिक वाहन में टक्कर मार दी जिससे वाहन का चालक और उसमें बैठे चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कृष्णकांत पुत्र रविशंकर झा निवासी फिल्टर रोड़ वार्ड क्रमांक 15 करैरा अपने मैजिक वाहन क्रमांक यूपी 93 बीटी 9045 में सवारी बैठाकर करैरा से नरवर आ रहा था। रात्रि करीब 8:30 बजे जैसे ही मैजिक वाहन बायपास रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6426 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी।। जिससे मैजिक चालक कृष्णकांत पुत्र हरिशंकर झा और उसमें बैठे अशोक जाटव, कल्याण जाटव, धर्मेंद्र वंशकार निवासीगण फिल्टर रोड़ वार्ड क्रमांक करैरा घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर  भाग गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!