शिवपुरी। जिले में पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन इस वर्ष अन्य वर्षो की भाँति जलस्तर में गिरावट नहीं आयी है। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी किसानों को सिंचाई हेतु पानी की आवश्यकता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लागू प्रतिबंध में शिथिलता दिये जाने की मांग की गयी है। जिसके मद्देनजर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने वर्तमान में लागू पेयजल परिरक्षण अधिनियम में शिथिलता प्रदान करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध हटाया है। जारी आदेशानुसार 1 जुलाई से यह प्रतिबंध नहीं रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी अन्य आदेश तक जारी रहेगा।

नलकूप खनन करने पर लगा प्रतिबंध हटाया / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम / Shivpuri News
- कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने पोहरी में सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट पास बाइक जब्त, लूट की अफवाह: फाइनेंस कंपनी ने बकाया किस्तों पर की कार्रवाई, एक युवक भी ले जाया गया / Shivpuri News
- पिछोर में 20 करोड़ की जल परियोजना अधूरी: 4 साल से पानी को तरसे लोग, कलेक्टर से शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर महिला को इंदौर ले जाकर किया दुष्कर्म, कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैजान उद्दीन को किया गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment