
चीन: चीन के एक बार में काम करने वाली लड़की को बॉस ने छोटी सी गलत की वजह से नौकरी से निकाल दिया। लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी उसने बॉस के मैसेज का रिप्लाई देते वक्त ओके के साथ इमोजी भी भेज दिया। लड़की हुनान के चांग्शा स्थित एक बार में काम करती थी। क्षेत्र में इस बार का बड़ा नाम है, जहां काम करने वाले कर्मचारियों और बॉस के लिए खासतौर पर कई तरह के रूल्स भी बनाए गए हैं। इन नियमों को गलती से भी तोड़ने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लेने के साथ ही कई मामलों में उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया जाता है।
कंपनी के रूल्स के मुताबिक, किसी भी कर्मचारी को मैसेज की शुरुआत में ‘रोजर’ लिखना होता है। ‘रोजर’ लिखने के बाद कर्मचारी को अपना पूरा मैसेज टाइप करना होता है। इतना ही नहीं कंपनी के रूल्स के अनुसार टेक्स्ट मैसेज का जवाब टेक्स्ट से ही देना होता है। लेकिन, इस लड़की ने बॉस के मैसेज का रिप्लाई करते हुए ओके के साथ इमोजी भी सेंड कर दिया। कंपनी के रूल्स फॉलो ना करने पर लड़की को अगले दिन इस्तीफा थमा दिया गया।
इस मामले में लड़की ने कहा कि, मैं इस बार में सालों से काम कर रही थी। लेकिन, यह सब पहली दफा मेरे साथ हो रहा है। मेरे मन में आया कि मैं इस मुद्दे पर बॉस से दोबारा बात करूं, लेकिन मैं जानती हूं कि वह नहीं समझ सकते इसलिए मेरे पास यहां से जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।





Be First to Comment