Press "Enter" to skip to content

MPPSC2016-बंडा से कु आकांक्षा जैन बनीं डीएसपी

सागर(योगेन्द्र जैन पोहरीं)-  सागर जिले के तहसील बंडा में रहने वाली आकंाक्षा जैन का चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। आकांक्षा ने पीएससी में यह दूसरी सफलता प्राप्त की है। इसके पहले पीएससी-2015 में आकांक्षा का चयन आबकारी सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था। आकंक्षा ने दसवीं में 92.3 और बारहवीं में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संभाग में टॉप किया था। वे पिछले दो वर्षों से पीएससी की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने सागर और इंदौर में रहकर कोचिंग भी की। आकांक्षा के पिता अभय जैन शिक्षक हैं उन्होंने अपनी बेटी के लिये एक पिता के साथ-साथ एक शिक्षक की भूमिका भी अच्छी तरह निभाई है। आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने स्कूली शिक्षा बंडा के मॉडल स्कूल से ही प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने सागर के गल्र्स डिग्री कॉलेज से बीएससी किया और फिर पीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता और शिक्षकों का विशेष योगदान है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!