इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) द्वारा ली गई
राज्यसेवा परीक्षा-2017 के रिजल्ट में हो रही देरी पर उम्मीदवारों की
घबराहट बढ़ती जा रही है। मुख्य परीक्षा के तीन महीने बाद भी रिजल्ट के पते
नहीं है। गुरुवार को इस परीक्षा की कॉपियां जलने की खबर तेजी से फैली।
न्यूज
चैनल के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए संदेश पर अभ्यर्थियों ने भी
भरोसा कर लिया। शाम को पीएससी ने घटना से इनकार करते हुए इसे कोरी अफवाह
करार दिया। हालांकि रिजल्ट की तारीख अब भी स्पष्ट नहीं की।
पीएससी
द्वारा राज्यसेवा परीक्षा-2017 में पदों से लेकर रिजल्ट में भी बार-बार
बदलाव करने का रिकॉर्ड बनाया है। राज्यसेवा परीक्षा के जरिए डिप्टी कलेक्टर
से लेकर डीएसपी, नायब तहसीलदार व तमाम प्रशासनिक सेवाओं के पदों पर
नियुक्तियां दी जाती है।
बीते साल 5 दिसंबर को आयोग ने परीक्षा का
विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक विज्ञापन में कुल महज 190 पदों पर भर्ती
की घोषणा हुई थी। इसके बाद दो बार पदों की संख्या में संशोधन किया गया। 12
फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा ली गई।
इस परीक्षा के होने के बाद और
रिजल्ट के पहले पीएससी ने तीसरी बार पद बढ़ा दिए और आखिरकार पदों की कुल
संख्या 507 कर दी गई। उम्मीदवार हैरान थे क्योंकी पहले कम पद देखकर कई
लोगों ने आवेदन नहीं किया था। इस सबसे आगे जाते हुए पीएससी ने प्रारंभिक
परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया।
रिजल्ट जारी होने के दस
दिन बाद पीएससी को याद आया कि आरक्षिक श्रेणी के रिजल्ट बनाने में गलती हो
गई है। नतीजा हुआ कि 11 अप्रैल को रिजल्ट संशोधित करते हुए पहले चुने 6
उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया और बाहर हो चुके 15 लोगों को चयनित घोषित
कर दिया गया। बार-बार के बदलाव और नतीजे में देरी से उम्मीदवारों के मन
लगातार संशय बना हुआ है।
कॉपियां जली
3 से 8
जून तक राज्यसेवा-2017 की मुख्य परीक्षा हुई। परीक्षा में करीब साढ़े आठ
हजार उम्मीदवारों ने भाग लिया था। महीनेभर में नतीजे घोषित होने की उम्मीद
थी। तीन महीने बाद भी न तो नतीजे आए न ही पीएससी की ओर से संभावित तारीख की
घोषणा की गई। गुरुवार को तमाम वाट्स एप ग्रुपों पर न्यूज चैनल की क्लिपिंग
की फोटो के साथ संदेश वायरल हुआ।
इसमें लिखा गया था कि परीक्षा की
कॉपियां जल गई है। उम्मीदवारों ने इसे सच माना क्योंकि वायरल मैसेज में
न्यूज चैनल का लोगो लगाया गया था। पीएससी ने संदेश को अफवाह करार देते हुए
साफ कर दिया कि परीक्षा का रिकॉर्ड न तो नष्ट हुआ है। इसके बावजूद रिजल्ट
की तारीख को लेकर आयोग ने कोई तारीख नहीं बताई।
गलत है
कॉपियां
नष्ट होने या जलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मुझे जानकारी है कि परीक्षा
का रिजल्ट तैयार हो रहा है। संभवत: इसी महीने रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
पवन कुमार शर्मा, सचिव पीएससी
MPPSC की कॉपियां जलने की खबर वायरल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में डेढ़ करोड़ की चोरी, घर से 1 किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख रुपए नकद चुरा ले गए बदमाश / Shivpuri News
- शिवपुरी में 27 लाख की शराब और गुड़ लहान नष्ट: 10 प्रकरण दर्ज, दो गिरफ्तार; 27,200 किलो गुड़ लहान और 46 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त / Shivpuri News
- ग्वालियर हाईकोर्ट से POCSO मामले में दोषी को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा निलंबित कर जमानत मंजूर
- बैराड़ अनाज मंडी में सरसों की खरीदी को लेकर विवाद, पुलिस की समझाइश से मामला शांत / Shivpuri News
- शिवपुरी में पूर्व प्रेमी शराब पिलाने के बाद नवविवाहिता को जहर पिलाया: अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गया, CCTV की मदद से आरोपी पकड़ाया / Shivpuri News





Be First to Comment