Press "Enter" to skip to content

पिकअप पलटी MP के डिंडौरी में 14 लोगों की मौत 20 घायल, सवार थे 35 लोग; बीमा और फिटनेस एक्सपायर हो चुका था गाड़ी का /#मध्यप्रदेश

डिंडौरी

शहपुरा अस्पताल से शवों को लोडिंग वाहन में रखकर गांव ले जाया गया।

डिंडौरी में एक पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। वाहन में 35 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है। 10 शव अम्हाई देवरी, दो पोंदी और एक-एक शव धमनी व सजनिया ले जाए गए हैं।

पुलिस ने पिकअप मालिक अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को हिरासत में ले लिया है। हादसे के वक्त वाहन अजमेर ही चला रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी। लौटते समय एक टर्निंग पर पिकअप पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। वाहन का बीमा अगस्त 2021 और फिटनेस सितंबर 2022 में एक्सपायर हो चुका था। पिकअप वाहन माल ढोने के काम आता है। इससे सवारी ढोने की अनुमति नहीं होती है।

पिकअप में 35 लोग सवार थे। 20 घायलों का शहपुरा में इलाज चल रहा है। घायल पलाना बाई ने बताया कि हादसा कैसे हुआ ये तो पता नहीं, लेकिन गाड़ी में बहुत लोग सवार थे।

पिकअप में 35 लोग सवार थे। 20 घायलों का शहपुरा में इलाज चल रहा है। घायल पलाना बाई ने बताया कि हादसा कैसे हुआ ये तो पता नहीं, लेकिन गाड़ी में बहुत लोग सवार थे।

सीएम ने चार-चार लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मिलीं। उन्होंने मृतकों के परिजन को सांत्वना देकर सरकारी सहायता का भरोसा दिया।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। घायलों और उनके परिजन से कहा कि CM और डिप्टी CM से बात हुई है। घायलों का अच्छा इलाज कराएंगे। वाहन के बीमा और फिटनेस को लेकर उन्होंने कहा कि इसे बाद में देखेंगे। फिलहाल घायलों का इलाज प्राथमिकता है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है।

मरने वालों की उम्र 16 से 60 साल

शहपुरा अस्पताल से जारी मृतकों के नामों की सूची।

सूचना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर अपडेट की जा सकती है

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!