Press "Enter" to skip to content

कुएं में मोटर लगाने गए युवक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी|रन्नौद क्षेत्र में कुएं में पानी कम होने पर नीचे उतर कर मोटर लगाने गए युवक की दम घुटने से मौत हो गई। कुआं गहरा होने व रात होने के कारण शव निकलने में परेशानी हो रही है। पुलिस द्वारा शव निकलने का प्रयास जारी है। रन्नौद क्षेत्र के सजाई गांव के एक कुएं में पानी कम हो जाने के कारण शनिवार की शाम 5 बजे रामकृष्ण(32) दुर्जी बाथम मोटर लगाने 60फीट गहरे कुएं में उतर गया। कुछ देर बाद रामकृष्ण का मोटर लगाते समय दम घुटने लगा और नीचे 5 फीट पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। रामकृष्ण के परिजन ने कुएं में नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन घबराहट होने के कारण कुएं में कोई भी नीचे नहीं उतर पाया। देर रात तक शव कुएं में पड़ा रहा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!