Press "Enter" to skip to content

मोदी बोले- इतिहास ही नहीं इरादे भी खतरनाक है कांग्रेस के: जमीनों पर कब्जा किया मंदिर गिराकर; पत्थर बरसाए रामनवमी की शोभायात्रा पर /राजस्थान

करौली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल कांग्रेस के बड़े नेता ने कहा है, कच्चाथीवू टापू है। क्या वहां कोई रहता है क्या? फिर ये रेगिस्तान को क्या कहेंगे, कोई रहता है। क्या देश की सेवा ऐसे होती है क्या। ये तरीका है क्या? ये इनकी मानसिकता है। इनके लिए देश का खाली हिस्सा जमीन का टुकड़ा है। कल ये कांग्रेसी राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य की खाली जमीन ये ही कहकर किसी भी देश को दे सकते हैं। ​कांग्रेस का इतिहास ही खतरनाक नहीं है, इरादे भी खतरनाक है। पीएम ने गुरुवार को यहां करौली-कैलादेवी मार्ग स्थित सिद्धार्थ सिटी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया।

उन्होंने कहा- 60 साल सत्ता संभालने वाली कांग्रेस की लिस्ट काफी लंबी है। राजस्थान की धरती से एक महापाप बताता हूं, जिसकी कोई माफी और प्रायश्चित नहीं है। राजस्थान के सम्मान और पहचान के साथ ​खिलवाड़ का। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण के लिए गंदा खेल खेला। कांग्रेसी नेताओं ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के लिए मंदिरों को गिराकर उनकी जमीनों पर कब्जे किए। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए जाते थे।

पीएम बोले- जिस राजस्थान के धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बने भव्य राममंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया।

मोदी बोले- मेरा पल-पल आपके, हर पल देश के नाम

मोदी ने कहा- विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मेरा पल-पल आपके नाम है, हर पल देश नाम है। इसलिए कहता हूं, 24×7 फोर 2047। उन्होंने कहा- करौली बता रहा 4 जून 400 पार। राजस्थान कह रहा फिर मोदी सरकार। राजस्थान के हर घर पानी पहुंचेगा, यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस युवाओं की सरकारी नौकरी में लूट के मौके तलाशती है। पेपर लीक की फैक्ट्री तैयार कर दी थी।

पीएम बोले- कश्मीर में राजस्थान के कई वीरों ने बलिदान दिया

पीएम बोले- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक खुलेआम देश की एकता के सामने सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। ये विदेश में कश्मीर का राग अलापते है। मैं राजस्थान में कश्मीर की बात करता हूं तो ये पूछते हैं..अगर कश्मीर में 370 हट गया तो राजस्थान का क्या वास्ता। मैं जरा कांग्रेस पार्टी को बताना चाहता हूं…कान खोलकर सुन लो और अपने नेताओं को भी मेरा वीडियो भेज देना। कांग्रेस के नेता समझ रहे हैं, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। राजस्थान के बलिदानी वीर शहीदों के घर जाकर पूछो, उनके गांव की मिट्टी बताएगी, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। कश्मीर की धरती पर राजस्थान के कई वीरों ने बलिदान दिया है। आप मुझे पूछते हो क्या वास्ता है। इस मिट्टी की शहीदों की समाधियां हैं, राजस्थान का कश्मीर से क्या रिश्ता है। सत्ता से दूर होकर इनकी सोच इतनी संकुचित हो गई है कि ये लोग राणा प्रताप की धरती से पूछते हैं, कश्मीर का बाकी देश से क्या लेना-देना।

मोदी बोले- कांग्रेस के शहजादे सेना के शौर्य को खून की दलाली बोलते हैं

पीएम बोले- कांग्रेस का ये पाप माफी लायक है क्या। ऐसे पाप को माफ किया जा सकता है क्या। इन्हें सजा मिलनी चाहिए या नहीं और इस बार 19 अप्रैल को वोट देने जाए तो बटन दबाते समय। बटन ऐसा दबाए कि पापियों को सजा देने का संतोष मिले। आप कांग्रेस नेताओं के बयानों से इनके मंसूबों का अंदाजा लगा सकते हैं। कांग्रेस के शहजादे विदेशों में कहते हैं, भारत कोई राष्ट्र नहीं है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो सबूत मांगते हैं, कांग्रेस के शहजादे सेना के शौर्य को खून की दलाली बोलते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग के पीछे सबसे पहले कांग्रेस खड़ी हो जाती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!