Press "Enter" to skip to content

लो साहब ! MEDICAL बाले दे रहे शहर के युबाओ को ZEHER, प्रशासन देख रहा युबाओ को बर्बाद होते हुए | SHIVPURI NEWS

इंजेक्ट नशे से एचआईबी पॉजिटिव होने की संभावना होती हैं

सुनील रजक (7000757275) शिवपुरी। नशा नाम तो सुना ही होगा ये वो नाम हैं जिसने शहर में हज़ारो युबाओ को अपनी बाहों में जकड़ के रखा हैं। जी हाँ ये ऐसी लत हैं जो युबा इसका शिकार हुआ बो इसको छोड़ने का नाम न लें या यूं कह लो कि इसके बिना युबा से रहा नही जाता हैं।

स्मैक का नशा लेकर युबा अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ शहर में कई मेडीकल द्वारा एविल नाम का इंजेक्शन एवं बाईल का जहर युबाओ को दिया जा रहा हैं।

सूत्रों के अनुसार गुरुद्वारे के पास एवं पुरानी शिवपुरी में किसी मेडीकल से ये जहर युबाओ को दिया जा रहा हैं। बिना किसी डॉक्टर के पर्चे के ये जहर सीधे तरीके से युबाओ को दिया जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग इस पर चुप्पी साधे हुए बैठा हैं। क्या अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा हैं ये काला कारोबार ?
क्या लगेगा इस काले कारोबार पर बिराम ?

ये हैं नशे की लत की एविल

युबक नशे की लिए स्मैक के अलावा एविल नाम का इंजेक्शन एवं बाईल का उपयोग करते हैं। क्योंकि इसकी कीमत स्मैक की अपेक्षा काफी कम होती हैं। जिसके कारण नशे के लिए युबा एविल नामक जहर को अपने शरीर के अंदर सिरिंज के द्वारा ले लेते हैं।

इस बीमारी के लिए बेची जाती हैं एविल

एविल नाम का इंजेक्शन एवं बाइल एवं टेबलेट आती हैं। को मेडिकल पर खुल्लेआम बिक रही हैं। इसको बिना किसी डॉक्टर की सलाह के इसको सीधे तौर पर किसी भी ब्यक्ति को दिया नही जा सकता हैं। सही मायने में एलर्जी के लिए इस एविल का उपयोग किया जाता हैं। लेकिन यहाँ तो नशे की लत बन चुकी हैं एविल

एविल में तीन तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध 

एविल नाम से एक तो इंजेक्शन आता हैं। जो कि 2 एमएल का रहता हैं।  दूसरा बाईल आता हैं जो कि 10 एमएल का रहता हैं। तीसरी टेबलेट ये एलर्जी के लिए सही मायने में लिए जाते हैं।

ऐसे करते हैं एविल का उपयोग नशेलची

एविल को मेडीकल से लाने के बाद नशेलची सिरिंज में एविल का ड्रग भरकर अपने हाथों की नशों में लगा लेते हैं। ये सिरिंज लगाने काम भी खुद नशेलची करते हैं। ये लोग इतने एक्सपर्ट हो जाते हैं कि इंजेक्शन लगाना इनके लिए आम बात हो जाती हैं। उसके बाद ये जहर नशों के द्वारा उनके शरीर में फैल जाता हैं। उसके बाद युबक नशे में लिप्त हो जाता हैं।

कई मेडीकल स्टोर पर बिक रहा हैं एविल नाम का जहर

शहर में कई मेडीकल स्टोर पर एविल नाम का जहर युबाओ को खुल्लेआम बेचा जा रहा हैं। सूत्रों के अनुसार शहर में एविल नाम का जहर कमलागंज, पुरानी शिवपुरी, फतेहपुर अन्य जगह भी बेचा जा रहा हैं।

इंजेक्ट नशे से एचआईवी पॉजिटिव होने की हैं संभावना

नशे के लिए इस्तेमाल होने बाला एविल इंजेक्शन सिरिंज के द्वारा नशों में लगाया जाता हैं। जिसके बाद नशेलचियों को इतना होश नही रहता कि वो क्या कर रहे हैं। जिसके उपरांत अगर नशेलची किसी दूसरी किस सिरिंज अगर अपने अंदर इंजेक्ट करते हैं तो इससे एचआईबी पॉजिटिव होने की संभावना हैं। गुना में नशे बाले ब्यक्तियों में एचआईवी पॉजिटिव युबक भी पाए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!