Press "Enter" to skip to content

मेडीकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों की बाइक में आयशर ने मारी टक्कर, मौत

शिवपुरी। खबर सतनबाड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां मेडीकल कॉलेज के सफाईकर्मियों में एक आयसर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दारा खरे व राजकुमार कुमार खरे निवासी कांकर अापस में रिश्तेदार है। दोनों ही मेडीकल कॉलेज में सफाईकर्मी है। हर राेज की तरह रविवार को भी वह अपने घर से बाइक पर मेडीकल कॉलेज जाने के लिए निकले। जैसे ही यह शिवपुरी रोड पर आए तभी पीछे से तेज गति से आ रहे आयशर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए। गंभीर चोट आने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम क लिए भिजवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!